मसूरी मे पंडित दीनदयाल जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
मसूरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मसूरी स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने पार्क में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें’ के नारे लगाकर उनके विचारों को याद किया।
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का विचार देश को दिया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंद और वंचित वर्ग के विकास के लिए कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को एकात्म मानववाद जैसी विचारधारा दी। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Sep 26, 2026