कोटद्वार: कोटद्वार नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों व पर्यावरण पर्यवेक्षकों की आवश्यक बैठक ली
नगर आयुक्त वैभव गुप्ता द्वारा सोमवार दोपहर 3 बजे नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाने के सम्बन्ध में सफाई निरीक्षकों व पर्यावरण पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की गयी। जिसमें उनके द्वारा सफाई निरीक्षकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि जिस भी व्यक्ति, दुकान या संस्था द्वारा कूडा खुले में फेंका जा रहा है तथा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियमों का उल्लंघन