कोटद्वार: कोटद्वार में नौकरों व किरायदारों का सत्यापन न कराने वाले 36 मकान व दुकान मालिकों पर ₹3 लाख 60 हजार का जुर्माना लगाया गया
रविवार शाम 5 बजे तक कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लकड़ी पड़ाव, झूला बस्ती, कलालघाटी आदि क्षेत्रो में वृहद्द स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस द्वारा मकानमालिकों व दुकानदारों पर बाहरी व्यक्तियों को बिना सत्यापन के रखने वाले 36 मकान मालिकों व दुकान स्वामियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।