कोटद्वार: कोटद्वार कण्वघाटी पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 8 व्यक्तियों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर ने शनिवार सुबह 11 बजे बताया कि कोटद्वार कण्वघाटी पुलिस टीम द्वारा देर रात चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के तहत शराब पीकर हुडदंग करने वाले 8 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया। जिन पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कड़ी चालानी कार्यवाही की गई।