कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने 6 लाख रुपये कीमत की 18.32 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
सीओ निहारिका सेमवाल ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान BEL रोड मण्डी तिराहा के पास दो मोटर साइकिल सवार युवकों रिजवान निवासी झूलापुल स्टेडियम कालोनी कोटद्वार व हिमांशु निवासी लकडी पडाव कोटद्वार को चेकिंग हेतु रोका । इस दौरान उक्त दोनों युवकों के कब्जे से 18.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।