कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने परचून की दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले युवक को चोरी किए माल के साथ किया गिरफ्तार
कोटद्वार निवासी शशिधर थपलियाल द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनके परचून की दुकान पर उनका मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया किया गया और उनके फोन से UPI कर 41,000/- रुपये भी निकाल दिये हैं। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।