मेदिनीनगर में शुक्रवार दोपहर 3 बजे वक्फ बिल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जुलूस निकाला एवं केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुमे की नमाज के बाद अंजुमन इस्लाहुल मुसेलमिन कमिटी पलामू एवं मोहर्रम इंतेजामिया कमेटी मेदिनीनगर के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे एवं जमकर प्रदर्शन किया।