मेदिनीनगर में गुड फ्राइडे का पर्व शुक्रवार शाम 5 बजे तक महाबलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी गिरजाघर, यूनियन चर्च एवं सीएनआई चर्च, रेड़मा में क्रूस उपासना एवं प्रार्थना सभा की गई। स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी गिरिजाघर में दोपहर तीन बजे से गुड फ्राइडे की चर्च आराधना शुरू हुई।