कोलेबिरा: दीपक पुरी ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी, विधायक भूषण बाड़ा की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की
सिमडेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने विधायक भूषण बाड़ा पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करे। यदि प्रशासन की ओर से जल्द कदम नहीं उठाया गया तो भारतीय जनता पार्टी इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने शुक्रवार को शाम 5:30 बजे यह बात कही।