गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विभिन्न कांडों में 31 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। एसएसपी ने रविवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान के अंतर्गत डकैती कांड, चोरी कांड व शराब सहित अन्य गंभीर कांडों में कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।