गया टाउन सीडी ब्लॉक: डेल्हा थाने की पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसएसपी ने दी जानकारी
डेल्हा थाना की पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त भोला कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त भोला कुमार, पिता- देवानन्द पासवान डेल्हा थाना क्षेत्र के धनिया बगीचा का रहने वाला है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर की है। गया के एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की वारंटी अभियुक्त आया हुआ है।