गया टाउन सीडी ब्लॉक: मगध मेडिकल थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SSP ने दी जानकारी
मगध मेडिकल थाना की पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त धनु यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त धनु यादव मगध मेडिकल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की वारंटी अभियुक्त धनु यादव आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।