गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के जेपीएन अस्पताल में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सावन अभिषेक ने रक्तदान कर बचाई 1 युवक की जान।
गया के जेपीएन अस्पताल में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सावन अभिषेक ने भर्ती एक युवक की रक्तदान देकर जान बचाई है। स्वयं सेवक सावन अभिषेक ने बताया कि जेपीएन में भर्ती एक युवक की ब्लड की आवश्यकता की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी जिसके बाद रक्तदान किया है।