गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 15 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिले के सभी थाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मगध मेडिकल थाना ,चंदौती थाना,कोंच थाना सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 15 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी अपराधी कांड के बाद से फरार चल रहा था।