कोरांव: कोरांव में बीटीसी छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
कोरांव पुलिस ने बीटीसी छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के आरोपी शौकत अली उर्फ इश्तियाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। पीड़िता ने 16 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि जब उसके माता-पिता इलाज के लिए शहर गए थे, तब आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया था।