उत्तर प्रदेश के अमेठी से धर्मांतरण के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है... प्रार्थना सभा की आड़ में कथित तौर पर चल रहे इस नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है... जांच में इस गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े होने की बात सामने आई है... पुलिस के मुताबिक, अब तक करीब 240 लोगों के धर्म परिवर्तन से जुड़े रिकॉर्ड मिले हैं...
अमेठी में धर्मांतरण के कथित नेटवर्क का खुलासा होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है... मामला कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदुरवा गांव का है... जहां एक मकान में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को प्रेरित किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी...
बताया जा रहा है कि कोठी पालपुर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी अश्विनी पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने सिंदुरवा रोड स्थित एक मकान में छापेमारी की... मौके पर करीब 20 से 25 ग्रामीण मौजूद थे... पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...
सोमवार को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में मामले का खुलासा करते हुए अमेठी के एसपी सरवणन टी. ने बताया कि शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार मुंबई में पंजीकृत रिवाइवल चर्च नाम के ट्रस्ट से जुड़े मिले हैं... आरोप है कि गिरोह के सदस्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रुपये, मुफ्त इलाज और बच्चों की शिक्षा का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे...
पुलिस जांच में इस नेटवर्क का दायरा कई राज्यों तक फैला होने की जानकारी सामने आई है... उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, उत्तराखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, झारखंड और पंजाब में भी इसके संपर्कों की जांच की जा रही है...
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच में करीब 240 लोगों के धर्म परिवर्तन से जुड़े रिकॉर्ड मिले हैं... वहीं, नेटवर्क से जुड़े 12 बैंक खातों की जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है...
फिलहाल पुलिस ट्रस्ट की फंडिंग, बैंक खातों के लेनदेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है... साथ ही फरार सहयोगियों की तलाश भी जारी है... अब देखना होगा कि जांच आगे बढ़ने पर इस कथित नेटवर्क से जुड़े और कितने नाम सामने आते हैं...
#AmethiNews #UPNews #ConversionNetwork #AmethiPolice #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews #PoliceAction #RevivalChurch #CitySpecialNews