राजधानी दिल्ली की पुरानी दिल्ली से पुलिस पर हमले की बड़ी खबर सामने आई है... जामा मस्जिद थाने में पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया... इसके बाद थाने से फरार होकर आरोपी ने पुलिस टीम पर दोबारा हमला किया... इस पूरी घटना में 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं... आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई... जब पारिवारिक विवाद से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए नबील नाम के आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया...
बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर वार कर दिए... इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए... इसके बाद आरोपी थाने से फरार हो गया और रास्ते में एक स्कूटी लेकर भागने लगा...
पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और चितली कब्र इलाके में उसे घेर लिया... लेकिन यहां भी आरोपी ने पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर दिया... इस दौरान चार और पुलिसकर्मी घायल हो गए... इस तरह पूरी घटना में कुल नौ पुलिसकर्मी घायल हुए...
लगातार हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की... पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैरों में गोलियां लगीं... जिसके बाद उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया...
घायल पुलिसकर्मियों को संजीवन अस्पताल और सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है... वहीं, घायल आरोपी नबील को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया...
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है... साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने थाने के भीतर हमला करने की वारदात को कैसे अंजाम दिया...
#DelhiPolice #JamaMasjid #DelhiCrime #PoliceAttack #DelhiEncounter #BreakingNews #PoliceInjured #OldDelhiNews #CrimeNews #CitySpecialNews