हरिद्वार: शुक्रवार शाम DM धीराज सिंह गर्बयाल ने विकास भवन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की
हरिद्वार में 25765 किसानों की E- KYC ना होने के चलते उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने में खासी रुकावटें आ रही हैं। DM धीराज सिंह गर्बयाल ने विकास भवन पहुंच कर इस महत्वाकांक्षी योजना की समीक्षा की। DM ने किसानों की E- KYC के लिए महिला स्वयं सहायता समूह का सहयोग लेने के निर्देश दिए और प्रत्येक E-KYC पर 10₹ की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।