हरिद्वार: मानदेय बढ़ाने व गोल्डन कार्ड बनाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ रोशनाबाद में निकाली रैली
हरिद्वार में आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रोशनाबाद में राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाली। और सरकार से मानदेय बढ़ाने के साथ ही गोल्डन कार्ड बनाने की मांग की। इस रैली में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल हुईं। रैली निकालने के बाद रोशनाबाद मुख्यालय में भी प्रदर्शन और नारेबाजी की गई।