बाह: मनसुखपुरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना मनसुखपुरा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अफजल पुत्र बसीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाहजहांपुर जिले के थाना सदर क्षेत्र के बाउंडीपहला इलाके का रहने वाला है। 22 दिसंबर 2024 को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री अचानक घर से गायब हो गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। प