बाह: पिनाहट चंबल घाट पर 15 दिन बाद स्टीमर संचालन हुआ शुरू, कीचड़ से जूझते रहे यात्री
पिनाहट चंबल घाट पर चंबल नदी का जलस्तर कम होने के बाद बुधवार सुबह 10 बजे करीब 15 दिन बाद स्टीमर संचालन फिर से शुरू हो गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण पिछले दिनों संचालन बंद था, जिससे आवागमन ठप हो गया था। जलस्तर सामान्य होने पर लोगों में राहत दिखी, लेकिन घाट पर जमा कीचड़ यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यात्री कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं।