बाह: बाह में मैरिज होम के पास दो पक्षों के बीच फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग
बाह कस्बे के एक पुराने मैरिज होम के पास मंगलवार शाम रंगबाजी के दौरान दो पक्षों में फायरिंग हो गई। घटना शाम करीब 7:30 बजे बाह-आगरा रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास हुई। बाइक से पहुंचे तीन युवकों की पहले से मौजूद युवकों से कहासुनी हो गई, जो बढ़कर फायरिंग में बदल गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोलियों की आवाज से अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने