बाह: पिनाहट में तीन दिन में 9 मवेशियों पर हुआ हमला, गांवों में फैली दहशत
पिनाहट क्षेत्र के गांवों में जंगली जानवर की दहशत फैल गई है। पिछले तीन दिनों में भैंस और बकरियों सहित 9 मवेशियों पर जानलेवा हमले हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकारी जानवर रात के अंधेरे में मवेशियों को निशाना बना रहा है, जिससे लोग जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं। हमलों में कई बकरियां मारी जा चुकी हैं। ग्रामीणों का अंदेशा है कि यह तेंदुआ या लकड़बग्घा हो सकता