बाह: बटेश्वर धाम में महिला मंडल ने 101 साड़ियों की चुनरी अर्पित कर यमुना मैया का किया पूजन
बुधवार दोपहर 3 बजे महिला मंडल फतेहाबाद की सदस्याओं ने बटेश्वर में 101 साड़ियों की लंबी चुनरी मोक्षदायिनी यमुना मैया को अर्पित की। विधिविधान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने यमुना पूजन किया। पूजन कार्य आचार्य संत कुमार मिश्रा, कमलेश दीक्षित निर्देशन में सम्पन्न हुआ। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती विमलेश गुप्ता ने बताया कि ओम सेवा समिति द्वारा शिवमहापु