कसरावद: शुभ मुहूर्त में घर-घर विराजे रिद्धि-सिद्धि के दाता गणपति बप्पा, गूंजे जयकारे
रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश सोमवार को शुभ मुहूर्त में घर-घर और सार्वजनिक पंडालों में विराजे। गणेश स्थापना को लेकर सुबह से ही नगर में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालु ढोल-ढमाकों के साथ नाचते-गाते और अबीर-गुलाल व फूल उड़ाते हुए गणपति बप्पा की प्रतिमाएं अपने घर लेकर पहुंचे। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की स्थापना की गई। सोमवार 6 बजे