आबू रोड: आबूरोड नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज, कांग्रेस पार्टी के 5 और भाजपा के 2 दावेदारों ने पेश किए अपने नामांकन पत्र
नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर आबूरोड में चुनावी हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल 7 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।निर्वाचन अधिकारी रामस्वरूप जोहार के समक्ष कांग्रेस पार्टी के 5 और भाजपा के 2 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र पेश किए। सबसे पहले वार्ड नंबर 1 से वरुण प्रकाश गौतम ने कांग्रेस पार्टी की ओर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।