मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शोभानपुर में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत अमरपुर प्रखंड की शोभानपुर पंचायत में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ शनिवार को श्रीमान अंशुल अग्गार्वल, जिला जिलाधिकारी, बांका द्वारा किया गया। बांका जिले की सभी पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र स्थापित करने की पहल के तहत शोभानपुर पंचायत से इसकी शुरुआत की गई। केंद्र का संचालन जीविका रचना दीदी द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल ने कहा कि जीविका सुधा बिक्री केंद्र की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन बिक्री केंद्रों का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जाना न केवल उन्हें आय का एक स्थायी साधन उपलब्ध कराएगा, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता एवं उद्यमिता की भावना को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र के सुचारू संचालन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिलाओं को स्वरोजगार एवं स्थायी आय का अवसर प्रदान करना है। जीविका (BRLPS) एवं सुधा (COMFED) के संयुक्त प्रयास से संचालित इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण उपभोक्ताओं को दूध एवं विभिन्न दुग्ध उत्पाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सुधा बिक्री केंद्र के संचालन से जीविका दीदी रचना को नियमित आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में कमलेश कुमार झा, विपणन प्रभारी, बांका; माननीय अध्यक्ष अशोक कुमार; प्रभारी बांका दूधनाथ राम; पंकज कुमार, DGM, COMFED; मोहम्मद हामिद; अमरेंद्र राणा; जीविका दीदी रचना सहित जीविका के पदाधिकारी एवं कर्मी, संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
1 views | Banka, Bihar | Aug 29, 2026