Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
mmnews24x7
बांका जिले के अमरपुर में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ, डीएम अंशुल अग्रवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन..
Banka, Banka
| Aug 29, 2026
MORE NEWS
#बांका में सड़क पर बालू-छर्री रहने से हुआ हादसा, दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 4 घायल, एक युवक की स्थिति नाजुक #CMBihar #BiharPolice #highlightseveryonefollowers
Banka, Banka | Aug 29, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह खेल भवन, बांका। #राष्ट्रीयखेलदिवस #NationalSportsDay #SportsDay #खेलभवनबांका #Banka #BankaDistrict #Bihar #Sports #KheloIndia #खेलकूद #युवाखिलाड़ी #खेलप्रतिभा #FitIndia #स्वस्थभारत Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Aug 29, 2026
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शोभानपुर में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत अमरपुर प्रखंड की शोभानपुर पंचायत में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ शनिवार को श्रीमान अंशुल अग्गार्वल, जिला जिलाधिकारी, बांका द्वारा किया गया। बांका जिले की सभी पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र स्थापित करने की पहल के तहत शोभानपुर पंचायत से इसकी शुरुआत की गई। केंद्र का संचालन जीविका रचना दीदी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल ने कहा कि जीविका सुधा बिक्री केंद्र की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन बिक्री केंद्रों का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जाना न केवल उन्हें आय का एक स्थायी साधन उपलब्ध कराएगा, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता एवं उद्यमिता की भावना को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र के सुचारू संचालन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिलाओं को स्वरोजगार एवं स्थायी आय का अवसर प्रदान करना है। जीविका (BRLPS) एवं सुधा (COMFED) के संयुक्त प्रयास से संचालित इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण उपभोक्ताओं को दूध एवं विभिन्न दुग्ध उत्पाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सुधा बिक्री केंद्र के संचालन से जीविका दीदी रचना को नियमित आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में कमलेश कुमार झा, विपणन प्रभारी, बांका; माननीय अध्यक्ष अशोक कुमार; प्रभारी बांका दूधनाथ राम; पंकज कुमार, DGM, COMFED; मोहम्मद हामिद; अमरेंद्र राणा; जीविका दीदी रचना सहित जीविका के पदाधिकारी एवं कर्मी, संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Banka, Bihar | Aug 29, 2026
आज जिला पदाधिकारी , बांका की अध्यक्षता में श्रम संसाधन एवं प्रवासी कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा योजनाओं की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि सभी प्रखण्डों का लक्ष्य निर्धारित किया जाए ताकि श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया जा सके। साथ ही बाल श्रमिकों के संबंध में सघन छापेमारी का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के लिए योजना-वार लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। श्रावणी मेला 2026 के में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा मुक्त कराए गए 03 बाल श्रमिकों को आवश्यक सहायता करने हेतु निर्देश दिया गया कि उक्त बाल श्रमिक तथा उनके परिवार को सरकारी लाभ प्रदान करवाया जाए तथा उनका विद्यालय में नामांकन हो। समय अंतराल पर बच्चों के पठन-पाठन एवं सुरक्षा का भी जायजा लिया जाए। साथ ही बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत निजी भवनों से उपकर (लेबर सेस) की राशि की वसूली हेतु विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के अन्तर्गत बिहार राज्य के बाहर दुर्घटना के फलस्वरूप मृत्यु होने की स्थिति में तीन प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 02–02 लाख रुपये का स्वीकृतादेश वितरण किया गया। लाभार्थी की विवरणी निम्न प्रकार है– 1. स्व० मनीष कुमार, पिता–उपेन्द्र यादव, ग्राम–गंगाधीह, वार्ड–09, पंचायत–दक्षिणी कोझी, थाना–फुल्लीडुमर, जिला–बांका का दिनांक–22.08.2025 को म्युनिसिपिलिटी ऑफिस रेल गेट पूर्व वर्द्धमान पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना से मृत्यु के फलस्वरूप उनके आश्रित श्री आशिष निशा कुमारी को 2,00,000/– (दो लाख रुपये) मात्र का स्वीकृति आदेश हस्तगत किया गया। 2. स्व० छोटेलाल सिंह, पिता–छेदी सिंह, ग्राम–बड़ी भेड़ा, पंचायत–सादपुर, थाना–अमरपुर, प्रखण्ड–फुल्लीडुमर, जिला–बांका का दिनांक–06.12.2025 को चेन्नई में बिजली का करेन्ट से मृत्यु के फलस्वरूप उनके निकटतम वैध आश्रित रीना देवी को 2,00,000/– (दो लाख रुपये) मात्र का स्वीकृति आदेश हस्तगत किया गया। 3. स्व० राजू राय, पिता–कैलाश राय, ग्राम–चनवाडीह पो०–डांडा थाना+जिला–बांका का दिनांक–16.06.2025 को लोहानंद ताल, खंडवा, महाराष्ट्र में ट्रेन से गिर जाने से मृत्यु के फलस्वरूप उनके निकटतम वैध आश्रित सुदामी देवी को 2,00,000/– (दो लाख रुपये) मात्र का स्वीकृति आदेश हस्तगत किया गया। बैठक में श्रम अधीक्षक, बांका श्री निखिल कुमार रंजन के साथ बांका जिला के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी यथा श्री रंजन कुमार मंडल, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बांका सदर, श्री मनोज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चान्दन, श्री मनोज प्रभाकर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, फुल्लीडुमर, श्री दिवाकर कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बेलहर, श्री कृष्ण भूषण, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रजौन, श्री टुनटुन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाराहाट, श्री राहुल, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अमरपुर, श्री कुमार गौरव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बौंसी, सुश्री रीचा कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कटोरिया एवं सुश्री एकता भारती, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, शंभूगंज उपस्थित रहे।
Banka, Bihar | Aug 29, 2026
आज खेल भवन-सह-व्यायामशाला, बांका में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में जीत और हार दोनों से सीखने को मिलता है। हार से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का जीवन और उनकी खेल प्रतिभा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर देश को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि बांका जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित अवसर, बेहतर प्रशिक्षण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे खेल के साथ-साथ शिक्षा और अपने व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांका और बिहार का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके द्वारा बताया गया कि बांका जिले के लिए यह भी गौरव का विषय है कि “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत जिले के कुल 3 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन सरकारी सेवाओं के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल चयनित खिलाड़ियों और उनके परिवारों के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि बांका जिले के उन सभी युवाओं के लिए भी बड़ी प्रेरणा है, जो खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए निरंतर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अनेक अवसर मिल सकते हैं। बांका शहर में खेल भवन के निर्माण से जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, अभ्यास एवं इंडोर खेलों की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। जिले में खेल अधोसंरचना को एक नई ऊंचाई देने के लिए अमरपुर में लगभग ₹18 करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जिससे खिलाड़ियों को एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। जिले में खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। शंभूगंज के कुरमाडीह और फुल्लीडुमर के द० कोझी सहित बांका (पी.बी.एस. कॉलेज व आर.के.एम. इंटर उ०वि०), धोरैया (त्रिभुवन एकेडमी, मोमिन उ०वि०, महिला विशनपुर), रजौन (सहदेव उ०वि० खेरा) तथा अमरपुर (उ०वि० मेढ़ियानाथ) जैसे 8 महत्वपूर्ण स्थलों पर आउटडोर स्टेडियम निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, जहाँ हमारे बच्चे फुटबॉल, क्रिकेट और एथलेटिक्स का नियमित अभ्यास कर रहे जिला पदाधिकारी द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बालक वर्ग में राम कृष्ण कुमार तथा बालिका वर्ग में आकांक्षा कुमारी को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके 12 खिलाड़ियों, जिनमें अमीषा कुमारी, हनी कुमारी, चंदा कुमारी एवं मोनू कुमार सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं, तथा नीलेश कुमार सिंह, रौशन कुमार, रजनी कुमारी सहित 20 प्रशिक्षकों को जिला पदाधिकारी द्वारा “जिला खेल सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीनिवास, अधीक्षक शारीरिक शिक्षा प्रीति कुमारी, अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ श्री मान सिंह, उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, जिला खेल संयोजक प्रदीप कुमार, शारीरिक शिक्षक चंदन कुमार, विजयंत सिंह, चंदन कुमार चौधरी, हरीश गांगुली, अनुभव कुमार, मोनू रंजन, गौरव कुमार, रजनीश कुमार, सावन कुमार, प्रीतू कुमार, आशीष कुमार सहित विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Banka, Bihar | Aug 29, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह खेल भवन, बांका। #राष्ट्रीयखेलदिवस #NationalSportsDay #SportsDay #खेलभवनबांका #Banka #BankaDistrict #Bihar #Sports #KheloIndia #खेलकूद #युवाखिलाड़ी #खेलप्रतिभा #FitIndia #स्वस्थभारत Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Aug 29, 2026
बांका जिले के अमरपुर थाना का एसपी अमितेश कुमार ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के जल्द निष्पादन पर दिया जोर...
Banka, Banka | Aug 29, 2026
#बांका में भाई को राखी बांधकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, जख्मी बेटा अस्पताल में भर्ती #CMBihar #highlightseveryonefollowers
Banka, Banka | Aug 28, 2026