आज जिला पदाधिकारी , बांका की अध्यक्षता में श्रम संसाधन एवं प्रवासी कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा योजनाओं की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि सभी प्रखण्डों का लक्ष्य निर्धारित किया जाए ताकि श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया जा सके। साथ ही बाल श्रमिकों के संबंध में सघन छापेमारी का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के लिए योजना-वार लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। श्रावणी मेला 2026 के में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा मुक्त कराए गए 03 बाल श्रमिकों को आवश्यक सहायता करने हेतु निर्देश दिया गया कि उक्त बाल श्रमिक तथा उनके परिवार को सरकारी लाभ प्रदान करवाया जाए तथा उनका विद्यालय में नामांकन हो। समय अंतराल पर बच्चों के पठन-पाठन एवं सुरक्षा का भी जायजा लिया जाए। साथ ही बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत निजी भवनों से उपकर (लेबर सेस) की राशि की वसूली हेतु विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के अन्तर्गत बिहार राज्य के बाहर दुर्घटना के फलस्वरूप मृत्यु होने की स्थिति में तीन प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 02–02 लाख रुपये का स्वीकृतादेश वितरण किया गया। लाभार्थी की विवरणी निम्न प्रकार है–
1. स्व० मनीष कुमार, पिता–उपेन्द्र यादव, ग्राम–गंगाधीह, वार्ड–09, पंचायत–दक्षिणी कोझी, थाना–फुल्लीडुमर, जिला–बांका का दिनांक–22.08.2025 को म्युनिसिपिलिटी ऑफिस रेल गेट पूर्व वर्द्धमान पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना से मृत्यु के फलस्वरूप उनके आश्रित श्री आशिष निशा कुमारी को 2,00,000/– (दो लाख रुपये) मात्र का स्वीकृति आदेश हस्तगत किया गया।
2. स्व० छोटेलाल सिंह, पिता–छेदी सिंह, ग्राम–बड़ी भेड़ा, पंचायत–सादपुर, थाना–अमरपुर, प्रखण्ड–फुल्लीडुमर, जिला–बांका का दिनांक–06.12.2025 को चेन्नई में बिजली का करेन्ट से मृत्यु के फलस्वरूप उनके निकटतम वैध आश्रित रीना देवी को 2,00,000/– (दो लाख रुपये) मात्र का स्वीकृति आदेश हस्तगत किया गया।
3. स्व० राजू राय, पिता–कैलाश राय, ग्राम–चनवाडीह पो०–डांडा थाना+जिला–बांका का दिनांक–16.06.2025 को लोहानंद ताल, खंडवा, महाराष्ट्र में ट्रेन से गिर जाने से मृत्यु के फलस्वरूप उनके निकटतम वैध आश्रित सुदामी देवी को 2,00,000/– (दो लाख रुपये) मात्र का स्वीकृति आदेश हस्तगत किया गया।
बैठक में श्रम अधीक्षक, बांका श्री निखिल कुमार रंजन के साथ बांका जिला के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी यथा श्री रंजन कुमार मंडल, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बांका सदर, श्री मनोज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चान्दन, श्री मनोज प्रभाकर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, फुल्लीडुमर, श्री दिवाकर कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बेलहर, श्री कृष्ण भूषण, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रजौन, श्री टुनटुन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाराहाट, श्री राहुल, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अमरपुर, श्री कुमार गौरव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बौंसी, सुश्री रीचा कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कटोरिया एवं सुश्री एकता भारती, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, शंभूगंज उपस्थित रहे।
3 views | Banka, Bihar | Aug 29, 2026