जिला पदाधिकारी, बांका के निदेश के आलोक में आज जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा PBS कॉलेज बांका में बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा योजना का जानकारी सभी छात्र -छात्रों को दी गई|
प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बांका, द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी ताकि इस योजना का लाभ लेकर छात्र अपने लक्ष्य एवं भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
बिहार सरकार के द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण सुलभ कराने के उद्देश्य से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को शुरू किया गया है।
जिला के वैसे विद्यार्थी जो आर्थिक कारण से अपना आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, वे इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
इस योजना के तहत विद्यार्थियों 10वीं एवं 12 वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अधिकतम चार लाख की राशि व्याज मुक्त प्रदान करने का सरकार द्वारा प्रावधान है।
सहायक प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बाँका द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत वैसे बेरोजगार युवा एवं युवती जो इंटरमीडिएट /स्नातक उत्तीर्ण हैं और जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है।उन्हें रोजगार ढूंढ़ने हेतु प्रत्येक माह 1000 रुपए अधिकतम 2 वर्ष तक दिया जाता है। साथ ही तीन माह का कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
कुशल युवा कार्यक्रम के तहत मैट्रिक/इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को तीन माह का कंप्यूटर, भाषा संवाद एवं व्यवहार कौशल का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाता है।
जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और संस्थान से शिक्षक उपस्थित थें |
Banka, Bihar | Sep 20, 2026