हरिद्वार: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे संदिग्ध को पथरी पुलिस ने फेरूपुर से किया गिरफ्तार
पथरी थाना पुलिस ने फेरूपुर से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से पथरी पुलिस को एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपी शौकीन पथरी क्षेत्र में बड़ी मस्जिद के पास का रहने वाला है। पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे यह जानकारी दी।