हरिद्वार: हरिद्वार समेत छह जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, रोशनाबाद से डीएम कर्मेंद्र सिंह ने की अपील
हरिद्वार समेत उत्तराखंड के 6 जिलों में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। चेतावनी को देखते हुए हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह ने भी जनता से अपील की है कि 24 घंटे तक यात्रा में सावधानी बरती जाए। आंधी तूफान और ओलावृष्टि जैसी आपदा में नदी नालों और पेड़ों के आसपास ना जाएं। बहुत ज्यादा आवश्यक जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले।