सिमरिया: केन-बेतवा परियोजना विस्थापितों का आंदोलन 40वें दिन भी जारी, अनूठे प्रदर्शन से उठाई हक की आवाज
Simariya, Panna | Oct 21, 2026 पन्ना के बनहरीरिकला टपरियन में मझगाय बांध विस्थापितों का चिता आंदोलन 40वें दिन भी जारी रहा, जबकि जय किसान संगठन नेता अमित भटनागर का अनशन 25वें दिन में प्रवेश कर गया। गिरते स्वास्थ्य के बावजूद ग्रामीणों ने यज्ञ कर और शरीर पर मिट्टी व पत्ते लपेटकर अनोखा विरोध जताया।