अशोक नगर: रात में कलेक्टर ने अचानक अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, एक सप्ताह में OT पूरा करने के निर्देश
अशोकनगर में शनिवार रात 8:30 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आईसीयू रूम और नवनिर्मित मॉड्यूलर ओटी का निरीक्षण किया।