बांका: अमरपुर गांव में धान काटने वाली मशीन से 12 वर्षीय बालक की हाथ की उंगली कटी, सदर अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jan 6, 2025 अमरपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे धान काटने वाली मशीन से एक 12 वर्षीय बालक का हाथ की उंगली कट गई। जख्मी बालक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार अमरपुर निवासी सुधीर कुमार का पुत्र अंशु कुमार घर में खेल रहा था। इस दौरान वह धान काटने वाली मशीन को चलाने लगा, जिससे मशीन में हाथ जाने से बालक की उंगली कट गई।