नारासन: ढंडेरा से पुलिस ने छोटा हाथी वाहन चोरी करने वाले एक चोर को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार, छोटा हाथी वाहन बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ढंडेरा से एक छोटा हाथी वाहन चोरी करने वाले मंगलौर निवासी साजिद नाम के एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू और चोरी किया गया छोटा हाथी वाहन बरामद कर लिया है। श्री राम कुमार ने छोटा हाथी वाहन चोरी होने पर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।