नारासन: लिबरहेड़ी गांव के निवासी एक बुजुर्ग संदिग्ध हालत में लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिबरहेड़ी गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति ऋषिपाल मंगलौर सामान लेने के लिए गए थे। जो वापस नहीं लौटे है। जो संदिग्ध हालत में लापता हो गए है। बताया गया कि बुजुर्ग ऋषिपाल की सभी जगह पर तलाश की जा चुकी है। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज बुजुर्ग की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।