नारासन: मंगलौर में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, 2 दिन से घर में सड़ रहा था शव; जनवरी में हुआ था प्रेम विवाह
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंगलौर मे समीर नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नी जैबा खान की हत्या कर मौके से फरार हो गया है। जैबा खान का शव 2 दिन से घर में सड़ रहा था। जैबा खान की बहन तरन्नुम मंगलौर पहुंची। जिसके बाद तरन्नुम को अपनी बहन की हत्या की जानकारी मिली है। जिसके बाद परिजन जैबा खान के शव को लेकर रामपुर चले गए है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।