जतारा: दिगौड़ा में खाद के लिए मची हाहाकार, हजारों किसान पहुंचे, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में वितरण
दिगौड़ा क्षेत्र में डीएपी खाद की कमी हो रही है। किसानों को डीएपी खाद न मिल पाने से काफी परेशान हो रहे हैं। किसानों को मजबूरी में ₹1350 की डीएपी खाद की बोरी को 1800 से ₹1900 देकर प्राइवेट खाद विक्रेताओं से खरीदा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से समिति केंद्र दिगौड़ा पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं था। गुरुवार को समिति केंद्र पर 30 टन 600 बोरी डीएपी खाद आया था।