जतारा: दिगौड़ा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन, भंडारे का आयोजन
दिगौड़ा नगर के मंडी भवन के प्रांगण में 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आज समापन हो गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम में 4 दिन तक भव्य आयोजन किया गया जिसमें दिगौड़ा सहित क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने परिवार सहित भाग लिया। आज गायत्री महायज्ञ के समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।