#गुना - आरोन में मक्का फसल की नरवाई में आग लगाने पर कार्रवाई
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं एसडीएम आरोन के मार्गदर्शन में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा आरोन स्थित न्यू बायपास रोड आरोन स्थित खेत में मक्का फसल की नरवाई में आग लगते पाये जाने पर तत्काल कृषि विभाग की टीम एवं हल्का पटवारी को बुलवाकर जांच कराई गई। जिसमें पाया कि कस्बा आरोन स्थित भूमि सर्वे नंबर 795/1 में रकबा 0.418 हेक्टेयर पर मक्का की फसल की नरवाई में आग लगाई जाने से मोके पर पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन तैयार कराया गया। मोके पर उपस्थित कृषक से उक्त आग को बुझवाया गया साथ ही नरवाई न जलाने की समझाइश दी गई।
इस कार्यवाही में हल्का पटवारी श्री अनिल धाकड़, आरएईओ श्रीमति आशा विसोरिया कृषि विभाग से उपस्थित रही।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh