#गुना - सांदीपनि विद्यालय फतेहगढ़ में बच्चों को करियर मार्गदर्शन हेतु करियर काउंसिलिग का आयोजन किया गया
सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा संदीपनी विद्यालय फतेहगढ़ में प्राचार्य श्री भागवत प्रसाद झा के मार्गदर्शन में आज कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी श्री बी एस मीना ने उपस्थित छात्र छात्राओं को सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार, निजी क्षेत्र में रोजगार और शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया । उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित महत्वपूर्ण परीक्षाएं , निजी क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभी से अपनी रुचि और अपनी क्षमता अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें उसी अनुरूप योजना बनाकर कार्य करें ऐसा कोई काम नहीं है जो आप नहीं कर सकते बस इच्छा शक्ति होना चाहिए,निश्चित रूप से सफल हो सकते हो, हमारी मप्र सरकार युवाओं को रोज़गार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई प्रयास कर रही हैं निजी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए जिले में निर्धारित दिवस पर युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आगामी 28 अक्टूबर 2026 को आपके फतेहगढ़ सांदीपनी विद्यालय परिसर में ही युवा संगम कार्यक्रम करने जा रहे हैं आप अपने नजदीक परिचितों को इस कार्यकम के बारे में अवश्य बताये सभी उसका लाभ उठाएं,उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित स्किल इंडिया योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहां कि आप कौशल विकसित करे आपको जॉब मिलने में आसानी होगी कैरियर मार्गदर्शन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जॉब के लिए जागृत करने का रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्री भागवत प्रसाद झा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सार्वजनिक सेवा में अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर उन्होंने एक नया और बेहद प्रभावशाली नारा दिया है. आमतौर पर पीएम मोदी अपने नारे हिंदी में देते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अंग्रेजी में वी विल डू इट' (We Will Do It) का नारा दियाl. इसका सीधा और सरल अर्थ है कि 'हम इसे कर दिखाएंगे' या 'हम यह कर देंगे'. बच्चों ऐसा कोई कार्य नहीं जिसे आप नहीं कर सकते,बस आपके अंदर जुनून होना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सहित बड़ी संख्या में युवक युवतियां उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh
21 views | Guna, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026