#गुना - एसडीएम राघौगढ़ द्वारा विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था में लापरवाही पर जताई गहरी नाराजगी
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के मार्गदर्शन में आज एसडीएम राघौगढ़ श्री अमित कुमार सोनी द्वारा गीदिया डोंगर विजयपुर के प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय गिड़िया डोंगर, विजयपुर में कक्षा 1 से 5 तक दर्ज कुल 36 विद्यार्थियों में से मात्र 3 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। इसके विपरीत उपस्थिति पंजी में 70 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज होना प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितता का संकेत पाया गया।विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का परीक्षण करने पर स्थिति अत्यंत असंतोषजनक पाई गई। कक्षा 5 के विद्यार्थी सामान्य शब्द पढ़ने तथा बुनियादी गणितीय गणनाएं करने में भी सक्षम नहीं पाए गए।विद्यालय में विद्यार्थियों की अत्यंत कम उपस्थिति, उपस्थिति अभिलेखों में प्रथम दृष्टया अनियमितता, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही तथा विद्यार्थियों के कमजोर शैक्षणिक स्तर पर एसडीएम द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र गिड़िया, डोंगर विजयपुर के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। एसडीएम द्वारा संबंधित अमले को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा केंद्र की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।
पॉलीटेक्निक कॉलेज में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों एवं शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh
19 views | Guna, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026