#गुना - कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
कर्मचारियों ने श्रमदान कर निकाला 6 ट्रॉली कचरा
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में ‘’स्वच्छता अभियान’’ अंतर्गत जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में श्रमदान किया गया। गुरूवार सुबह 10 बजे पार्क में कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई एवं पेड़ों की छंटाई का कार्य किया गया। पार्क में श्रमदान के दौरान परिसर से लगभग 6 ट्रॉली कचरा निकाला गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया द्वारा कार्यालय में समय पर नहीं आने वाले कर्मचारियों एवं अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को पार्क को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों के सहयोग से परिसर को हमेशा साफ-सुथरा रखने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को पौधे लगाने के निर्देश दिए।
आज श्रमदान के दौरान संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री दिव्यांशु शिवहरे, नायब तहसीलदार श्रीमती आरती गौतम सहित जिला अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh