#स्वच्छता_ही_सेवा_अभियान के तहत स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत बूढ़े बालाजी स्थित इंपीरियल वर्ल्ड कॉन्वेंट स्कूल, गुना में नगर पालिका गुना द्वारा स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेष अवस्थी ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कचरा पृथक्कीकरण के बारे में समझाया।
बच्चों को बताया गया कि घरों से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखना चाहिए। साथ ही अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छता संबंधी आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सके। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न आकृतियां एवं रंगोली बनाकर स्वच्छता अपनाने, अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छता संबंधी आदतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। बच्चों ने स्वच्छ गुना, स्वस्थ गुना बनाने के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल संचालक ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेष अवस्थी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका गुना की टीम, सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज की टीम तथा स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh CMO Municipal Council Guna
19 views | Guna, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026