“भीलवाड़ा के नंगा जी का खेड़ा गांव से भोलेनाथ की प्रतिमा चोरी होने के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज शनिवार को दो युवक नेशनल हाईवे-48 पर आपलियास चौराहे के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। मामला गुलाबपुरा थाना क्षेत्र का है।”
“जानकारी के अनुसार, अभिषेक वैष्णव और सुरेश जाट दोनों शनिवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गए। दोनों युवकों का कहना है कि जब तक भोलेनाथ की चोरी हुई मूर्तियां वापस नहीं आएगी तब तक वो नीचे नहीं उतरेंगे। सूचना मिलने के बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और युवकों से समझाइश कर नीचे उतरने के प्रयास शुरू किए।”