भाजपा भादसोड़ा मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित, पंचायत चुनाव की तैयारियों पर मंथन
भादसोड़ा/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भारतीय जनता पार्टी भादसोड़ा मंडल की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को श्री सांवलियाजी प्राकट्य स्थल परिसर में विधायक अर्जुनलाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष राकेश लड्ढा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विषयों के साथ आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता, सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की विचारधारा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान पूर्व संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, मंडल अध्यक्ष राकेश लड्ढा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, मंडल प्रभारी गोपाल राजोरा एवं सतपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में अशोक अग्रवाल, गोविंद सोनी, पवन तिवारी, श्रीनिवास लड्ढा, रामलाल मेनारिया, पृथ्वीराज जाट, कन्हैया वैष्णव, सूर्यप्रताप सिंह, हरीश तलेसरा, विमल अग्रवाल, राधे सुथार, कैलाश गाडरी, प्रहलाद गर्ग, राधेश्याम आचार्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन रमेश चंडालिया ने किया।