प्रेम प्रकाश खींची की जयपुर होटल ब्लू शाइन में संदिग्ध मौत पर टोक रोड पर अधिवक्ता, समाज बंधुओं व मेड गांव के निवासियों और परिजनों का धरना मुआवजा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
जयपुर-प्रेम प्रकाश खींची की जयपुर के होटल ब्लू शाइन में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आकांशा जताई और निष्पक्ष जांच व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।जिसके कारण तीन मांगो पर सहमति बनी और धरना समाप्त हुआ।प्रेम प्रकाश खींची के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नोकरी देने पर सहमति बनी एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया।सहमति बनने के बाद अधिवक्ता और परिजन धरने से हटे।चौक रोड पर लगा जाम भी खुलवाया गया।सड़क को यातायात के लिए कराया गया सुचारू।होटल में प्रेम प्रकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी लाश।शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर बनी सहमति