*निंबाहेड़ा निकाय जीत के बाद भाजपा में जोश - प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह*
जयपुर/ निम्बाहेडा़ : कमलेश आमेटा कृषि उपज मंडी प्रांगण में भाजपा द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी तथा मार्गदर्शन विधायक श्रीचंद कृपलानी का रहा।
समारोह में नगर परिषद सभापति शिल्पा भूतड़ा, उपसभापति निलेश मेहता, छोटीसादड़ी अध्यक्ष प्रदीप व्यास, उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रावतभाटा उपाध्यक्ष विजय गुप्ता सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया गया।
राठौड़ ने कहा - पंचायतीराज चुनाव में भी भाजपा व समर्थित प्रत्याशियों को जिताकर विकास की कड़ी मजबूत करें। जोशी ने कहा - जनता के विश्वास को विकास में बदलें।
*कार्यक्रम में ये सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे -*
पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, चुनाव प्रभारी दलीचंद डांगी, गणपत सुथार, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, अशोक जाट, विक्रम कुमावत, अशोक कुमावत, राजेंद्र सिंह शक्तावत, लोकेश धाकड़, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, जिला मंत्री शौकिन चपलोत, पारस वीरवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री कृष्णपाल सिंह चुंडावत, चुनाव संयोजक उमेश तोतला, सह संयोजक मोतीलाल आहूजा, व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं इस कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह शक्तावत ने किया, एवं आभार नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी ने व्यक्त किया।