अम्बेडकर विचार मंच संस्थान शाहपुरा द्वारा नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदो का भव्य सम्मान समारोह किया गया
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-अम्बेडकर विचार मंच संस्थान, शाहपुरा के तत्वावधान में दिनांक 03.10.2026 को सायं 7:15 बजे त्रिमूर्ति चौराहा सर्किल पर नगर पालिका शाहपुरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच संचालन मंच के सक्रिय कार्यकर्ता महादेव रेगर द्वारा किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेन, उपाध्यक्ष ईशाक खान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच के संरक्षक राजकुमार बैरवा सहित नवनिर्वाचित पार्षदगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर का चित्र भेंट कर एवं नीला दुपट्टा पहनाकर किया गया।
मंचस्थ अथितियों मे युवराज रेगर (वार्ड नं.2), नाथू कोली (वार्ड नं.10),रेखा देवी घुसर (वार्ड नं.13),लादूराम खटीक (वार्ड नं.18),ममता चावला (वार्ड नं.19),सुरेश चन्द्र घुसर (वार्ड नं.24),चेतन रेगर (वार्ड नं.31),विशाल बाबू मीणा (वार्ड नं.35) सभी वक्ताओं ने कहा कि शाहपुरा नगर पालिका के इतिहास में यह पहला अवसर है जब जनता ने यूवा टीम को चुना तथा तथा सभी पार्षदों ने एक स्वर मे पालिका अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व मे शहर का सर्वांगीण विकास का संकल्प दौराया तथा बाबा साहब के मिशन को आगे बढाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शाहपुरा नगर के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, युवा साथी एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में संस्थान द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।